पढ़िए तीसरे चरण में पीएम मोदी ने किया मताधिकार का प्रयोग ,,पूरे देश में हुई इतनी प्रतिशत वोटिंग

पढ़िए तीसरे चरण में पीएम मोदी ने किया मताधिकार का प्रयोग ,,पूरे देश में हुई इतनी प्रतिशत वोटिंग

अहमदाबाद । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए तीन बजे तक बंगाल और असम में अब तक 63 % से ज्यादा वोटिंग और उत्तर प्रदेश, बिहार में करीब 47% मतदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया

More From Author

ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा

रुद्रपुर में भाई ने बहन की हत्या कर खुद को फांसी पर लटका लिया ,घटना से शहर में मचा हड़कंप