देखिए..VEDIO जब दूल्हे की बग्घी पर चढ़ी प्रेमिका,दूल्हे की नही चड़पाई बारात,जमकर चले लात घुसे

Spread the love

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में बारातियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब एक दूल्हा बग्घी से उतरकर भाग निकला। मामला अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान की है। दूल्हा बारात निकालने की तैयारी कर रहा था। दूल्हा बग्घी पर बैठ चुका था, इसी दौरान वहां हंगामा हो गया। बारात में दूल्हे की प्रेमिका आ धमकी और चप्पल उतारकर दूल्हे की तरफ दौड़ी। प्रेमिका का यह रूप देख बग्घी पर बैठा दूल्हा कूदकर बाइक पर बैठकर भाग निकला। इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं प्रेमिका ने संभल एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, दुल्हन पक्ष ने लग्न आदि में दिया सामान व नकदी दूल्हा पक्ष से वापस ले ली है।

 

 

संभल जिले के गांव दरियापुर राजदेव निवासी अक्षय कुमार की बारात शुक्रवार दोपहर थाना रहरा क्षेत्र के गांव में आई थी। बैंड बाजे के संग बारात चढ़त हो रही थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान संभल जिले की एक युवती बारात में पहुंची और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसने कहा कि तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दावा किया कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है। अब वह धोखा देकर शादी कर रहा है। यह कहते हुए उसने चप्पल उतार ली और बग्घी पर बैठे दूल्हे की तरफ दौड़ी। यह देखकर दूल्हा तुरंत बग्घी से कूदकर एक दोस्त की बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकला।

 

 

 

युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रूकवा दी। दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में लिया। युवती व दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंचे। युवती ने युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उधर, थाने पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि गुरुवार को उन्होंने लग्न में कई लाख रुपये का सामान दिया था। शुक्रवार को शादी के इंतजाम पर भी खासा रुपया खर्च किया है। मांग करते हुए कहा कि दूल्हा पक्ष से उन्हें लग्न व शादी में हुआ खर्चा दिलवाया जाए।

 

थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि शांति भंग करने के आरोप में दूल्हे अक्षय कुमार व उसके पिता धर्म सिंह का चालान किया गया है। दुल्हन पक्ष द्वारा लग्न में दिया गया सामान आदि वापस किया जा रहा है। उधर, अपने को प्रेमिका बताने वाली युवती ने अब संभल एसपी को शिकायती पत्र देते हुए युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 

बरातियों ने प्रेमिका को पीटा

 

मामला अमरोहा के रहरा थाना इलाके का है। प्रेमिका का कहना है कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। आज युवक दूसरी शादी करने जा रहा है। हंगामा कर रही प्रेमिका और उसके परिजनों को बारातियों ने पकड़ लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। वहीं मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

काशीपुर सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि पर पहुंचे सतपाल महाराज उन्होंने कहां बिजली संकट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं मुख्यमंत्री धामी

Breking news अवैध खनन को लेकर स्टोन क्रेशरो पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *