20 लाख की नकदी से भरी एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, शटर के ताले तोड़ रात को दिया वारदात को अंजाम

Spread the love

तैनात नहीं था सुरक्षाकर्मी

एटीएम के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। चोरी से पहले बाहर लगे सीसीटीवी को दूसरी दिशा में घुमाया गया वहीं अंदर के सीसीटीवी पर स्प्रे डाल दिया गया।

हरियाणा के करनाल में नमस्ते चौक के समीप स्थित बूथ से बदमाश एसबीआई का लाखों की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए। एटीएम में करीब 20 लाख 76 हजार 500 रुपये बताए जा रहे हैं। बैंक की शाखा के साथ ही यह एटीएम बूथ है। बदमाशों ने रात को शटर तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

वारदात से पहले चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी को दूसरी दिशा में घुमा दिया और बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी पर स्प्रे डाल दिया। एटीएम बूथ पर ताले लगे थे। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने ताले तोड़कर एटीएम उखाड़ा और गाड़ी में लादकर फरार हो गए।

एसबीआई के डिप्टी ब्रांच मैनेजर वरुण ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति नजर आ रहा है। सुबह तीन से चार बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां रात के समय कोई सुरक्षाकर्मी नहीं लगाया गया है। आरोपी रुपये जमा कराने वाली मशीन एटीएम बूथ में ही छोड़ गए।

तैनात नहीं था सुरक्षाकर्मी
एसबीआई के साथ एटीएम बूथ होने के बावजूद रात के समय यहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। बैंक की ओर से दिन में ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रात के समय किसी की ड्यूटी नहीं है। कुछ समय पहले बैंक के जनरेटर की बैटरी चोरी हो गई थी। उसके बाद भी बैंक प्रबंधन की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया।

 

एटीएम चोरी के मामले में डीएसपी की अध्यक्षता में मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एटीएम में 2076500 रुपये थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है। -गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

Breking News- धामी कैबिनेट खत्म इन मुद्दों पर लगी मुहर साल में इतने सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त

आठ आईएएस और 24 पीसीएस के तबादले, 19 इलाकों के एसडीएम भी बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *