मुंबई: ‘रामायण’ के म्यूजिक पर उठे सवालों पर एआर रहमान का जवाब, बोले- सबको खुश करना है तो आइसक्रीम बेचो

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के गानों के संगीत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आलोचकों को जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह खुद अपने काम के पहले आलोचक हैं और किसी भी रचना को तैयार करने के पीछे लंबी सोच और प्रक्रिया होती है। उन्होंने यह भी समझाया कि कुछ धुनों को समझने और पसंद करने में दर्शकों को समय लग सकता है।

रहमान ने अपनी बात रखते हुए स्टीव जॉब्स के मशहूर बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर हर किसी को खुश करना है तो आइसक्रीम बेचनी चाहिए। उनके मुताबिक, लोगों की राय को एक सीमा तक महत्व देना जरूरी है, लेकिन हर किसी की पसंद के अनुसार काम करना संभव नहीं है। उन्होंने कुछ धुनों की तुलना अचार से करते हुए कहा कि समय के साथ उनका स्वाद और बेहतर हो सकता है।

फिल्म के गाने ‘मंगल रंग’ में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। भगवान राम और माता सीता के विवाह पर आधारित इस गाने के संगीत में कव्वाली और अन्य शैलियों के प्रभाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

More From Author

उत्तर प्रदेश: घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, वाराणसी और काठमांडू जाने वाली चार उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

सरकारी नौकरी 2026: EIL, IGNOU समेत पांच संस्थानों में आवेदन का आज आखिरी मौका, 2 नवंबर तक भरें फॉर्म