टिहरी जिले में सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, विधायक श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर होने के कारण कुछ देर के लिए आसपास हलचल का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक, विधायक अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे। सामने से आ रहे वाहन की टक्कर के कारण उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विधायक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आने के बाद राहत मिली है।
