जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित
विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित
जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।
सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।

More From Author

बागवाला झील निवासी संतोष की रिंग रोड के पास कार से हुई टुक टुक की भीड़त से हुई मौत! विधायक शिव अरोरा पहुँचे पोस्टमार्टम हाउस संबंधित अधिकारियों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करने के दिये निर्देश, साथ हीं मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

बागवाला झील निवासी संतोष की रिंग रोड के पास कार से हुई टुक टुक की भीड़त से हुई मौत! विधायक शिव अरोरा पहुँचे पोस्टमार्टम हाउस संबंधित अधिकारियों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करने के दिये निर्देश, साथ हीं मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा