ट्रांजिट कैंप में हुड़दंग पड़ा भारी, शांति भंग करने पर 3 गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

ट्रांजिट कैंप में हुड़दंग पड़ा भारी, शांति भंग करने पर 3 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, वनखंडी फेस-1 निवासी नरेश रस्तोगी को उसके घर से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा हल्दूचौड़ निवासी लक्ष्मण सिंह खड़ायत और बाराबंकी निवासी युवराज सिंह तोमर, जो वर्तमान में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रह रहा था, को भी लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज जलाल, उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल जगमोहन गौड़ और कांस्टेबल दीपक जोशी शामिल रहे।

More From Author

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित

महिला कल्याण विभाग द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल चामुंडा मंदिर रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर मे जागरूकता अभियान चलाया गया |