


राजीव कुमार गौड़
बागवाला झील निवासी संतोष की रिंग रोड के पास कार से हुई टुक टुक की भीड़त से हुई मौत! विधायक शिव अरोरा पहुँचे पोस्टमार्टम हाउस संबंधित अधिकारियों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करने के दिये निर्देश, साथ हीं मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा
रुद्रपुर।बागवाला झील निवासी संतोष जो टुक टुक चालक था रिंग रोड के पास कार से टुक टुक की भीड़त पर हुई टुक टुक चालक संतोष की हुई दर्दनाक मौत।
तो वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर जल्द से जल्द पंचनामा भर पोस्टमार्टम करने हेतु डॉक्टर को दिए निर्देश।
वहीं विधायक शिव अरोरा ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हौसला रखना को कहा साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया और उन्होंने कहा की आरटीओ के माध्यम से भी रिपोर्ट तैयार कर सड़क दुर्घटना का मुआवजा दिलाने का कार्य करेंगे।
विधायक बोले संतोष एक निर्धन परिवार से आता था जो बागवाला झील क्षेत्र में रहता था और टुकटुक चला कर अपने परिवार का भरण भूषण करता था उसका इस प्रकार से निधन कष्ट कारक घटना है निश्चित रूप से इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं और हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार विपिन कुमार, राघव पाल, सुरजीत आदि लोग मौजूद रहें।
