रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि मां भगवती की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मां के जागरण जैसे आयोजन लोगों को धर्म और परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामूहिक सहभागिता से समाज में एकता बढ़ती है। उन्होंने मां भगवती से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा और केरु मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश गार्डन सोसायटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी निवासी रामकुमार, प्रभाकांत दुबे, मनीष ठक्कर, सुनील शर्मा, ज्ञानेश सिंह, महेश आर्या, विक्की रावल, उपकार गौड़, योगेश यादव, आरबी सिंह, सुकुमार मंडल, रोहित चौधरी, अभय सिंह, विनोद यादव, जगदीश यादव, लॉबी, अखिलेश और राज बहादुर, अनिल मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उधर, ट्रांजिट कैंप में भी मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, ललित सिंह बिष्ट और केरु मंडल सहित भूपराम लोधी, हरचरण लाला, कुंवर सेन आचार्य, सोनी कारीगर, संजीव सिंह, अनिल कुमार, पप्पू शर्मा, मनोहर गंगवार, हर्षित गंगवार, करण सिंह, सतीश कुमार दिवाकर, गौतम सिंह, अंकुर रस्तोगी, संजय मौर्य, विशाल राजपूत, प्रताप सिंह, सोनू लोधी, सर्वेश कुमार गंगवार, शैलेश दिवाकर, पिंटू राठौर, संतोष शर्मा, देवेंद्र शर्मा और रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर। नवरात्र की अष्टमी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार वितरित किए।

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।