धामी सरकार के तीन साल में जनता का हुआ बुरा हालः गावा कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता में गिनाई धामी सरकार नाकामियां

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

धामी सरकार के तीन साल में जनता का हुआ बुरा हालः गावा

कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता में गिनाई धामी सरकार नाकामियां

रूद्रपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताते हुए सरकार को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा धामी सरकार में सिर्फ भाजपा नेताओं का विकास हुआ है, राज्य और यहां की जनता धामी सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धामी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर झूठी वाहवाही लूटने के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा रही है। सच्चाई यह है कि धामी सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है। भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था ,बेलगाम नौकरशाही ,प्रदेश मे बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ,बेरोजगारी, महिलाओं और दलितों का उत्पीड़न है। प्रदेश में जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। विकास सिर्फ भाजपा नेताओं का हो रहा है। पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं की कठपुतली बना हुआ है। आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तीन सालों में राज्य ने पाया कुछ नही सिर्फ खोया है । बेरोजगारी बढ़ी है। किसान परेशान है और सरकार के कामकाज से जनता में भारी निराशा है।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा दिवस के नाम जनता के टैक्स की गाड़ी कमाई को लुटाने का काम कर रही है और अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि राज्य भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुका है। धामी सरकार में भ्रष्टाचार के नये रिकार्ड बन रहे हैं। खनन, आबकारी के ठेकों में भ्रष्टाचार का इतना बड़ा खेल हो रहा है कि विभाग के अधिकारी अब यह तय करने लगे हैं कि कौन सा ठेका किसको दिया जाएगा। शराब और खनन माफिया को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। आज प्रदेश में आम जनता बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं करा सकती। कमीशनखोरी इतनी बढ़ गई है कि अब भ्रष्टाचार गूगल पे और पेटीएम के जरिए हो रहा है। बड़ी कंपनियों ने छोटे व्यवसायों के अवसर खत्म कर दिए हैं, और निर्माण कार्य मानकों के खिलाफ हो रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर अपनी पीठ खुद थपथपाने का काम कर रही है। सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कह रही थी, लेकिन किसानों की दोगुनी आए आज तक नहीं हो सकी है। प्रदेश के हालात यह है की शराब सस्ती हो गई है लेकिन डीजल, खाद और बिजली-पानी का बिल, सभी महंगी हो गया हैं। प्रदेश में व्यापारी, किसान, बेरोजगार भी पूरी तरह से खुद असहाय महसूस कर रहा है। सरकार गरीबों और छोटे व्यापारियों को उजाड़ने का काम कर रही है। शहर में हाईवे से सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ा गया और उन्हें कई बार पुनर्वास के आश्वासन दिये जा चुके हैं अब पुनर्वास के नाम पर उनसे लाखों रूपये की डिमांड की जा रही है। धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और 2027 में होने वाले चुनाव में जनता अब प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुकी है।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का शुभारंभ हुआ