परिवार संग विधायक शिव अरोरा ने मनाया दीपावली का पर्व, रंगोली और दीपों से जगमगाया आवास

परिवार संग विधायक शिव अरोरा ने मनाया दीपावली का पर्व, रंगोली और दीपों से जगमगाया आवास

रुद्रपुर। दीपावली के पावन पर्व पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर विधायक आवास को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। वहीं रंग-बिरंगी फूलों से सजी मनमोहक रंगोली और जगमगाते दीपों ने दीपोत्सव की सुंदर छटा बिखेरी।

विधायक शिव अरोरा ने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया और सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दीपावली का पर्व हर्ष, उमंग और प्रकाश का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। उसी परंपरा को आज भी प्रत्येक सनातनी पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ दीपावली के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा मां लक्ष्मी का प्रत्येक घर में वास हो, सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, यही उनकी मंगलकामना है।

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में