सपा नेता मुलायम सिंह यादव का ,82 साल की उम्र में बीमारी के चलते हुआ निधन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,

 

सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मुलायम सिंह ने ली अंतिम सांस,

 

22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में मुलायम को किया गया था भर्ती,

 

हालत बिगड़ने पर 01 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे मुलायम सिंह यादव।

 

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव अपने पाँच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं।पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।[2]

 

राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम०ए०) और बी० टी० करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। मुलायम सिंह जी का काफ़ी लंबी बीमारी के कारण 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकारः गावा

भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति रजि द्वारा भगवान बाल्मीकि जी का जागरण आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया