अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकारः गावा

राजीव गौड़ रुद्रपुर। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। मीडिया को जारी बयान में हिमांशु गावा ने कहा कि पिछले चार दिन से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। जिसने किसानों की कमर तोड़ दी है। महंगाई की मार से किसान ही परेशान थे बड़ी मुश्किल से किसान फसलों के लिए जरूरी व्यवस्थायें जुटा पा रहे थे अब फसल तैयार होने के समय चार दिनों से हो रही बेमौसमी बरसात से किसानों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अन्नदाता प्रकृति की मार से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। श्री गावा ने कहा कि किसानों के पास फसल ही एक ऐसा जरिया है जो जिससे किसान साल भर के कर्जों को पूरा करने के साथ ही परिवार का भरण पोषण भी करता है। किसान जैसे ही धान बेचने की तैयारी कर रहा था तभी बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। हजारों कुंटल धान खेतों में खराब होने के साथ ही ट्रालियों में रखा धान भी खराब हो चुका है। किसानों को इस संकट से उबारने के लिए सरकार को तत्काल नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। श्री गावा ने कहा कि अन्नदाता पर पूरी अर्थव्यवस्था टिकी हुयी हैं। अन्नदाता पर संकट आने से इस बार इसका असर पूरी दिवाली पर पड़ने वाला है। क्यों कि किसान बाजार में धान बेचकर खूब खरीददारी करता है। जिससे व्यापारियों के साथ साथ अन्य वर्ग को भी इसका लाभ मिलता है। इस बार किसान की जेब खाली होने से इसका प्रभाव पूरे बाजार पर पड़ेगा। श्री गावा ने कहा कि किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा नहीं की गयी तो कांग्रेस पूरे जिले में किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव में होगा 21 सौ महिलाओं का सम्मान

सपा नेता मुलायम सिंह यादव का ,82 साल की उम्र में बीमारी के चलते हुआ निधन