पढ़िए…यहाँ चाचा ने किया मासूम बच्ची का कत्ल,अब छुपाये घूम रहा शक्ल पुलिस दबिश में

Spread the love

चाकू से चला काटकर बच्ची की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी चाचा फरार है। उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में बच्ची की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी खाना पीड़ित परिवार के यहां से आया था।

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी खुर्शीद की पांच वर्षीय पुत्री खैरुन्निसा मंगलवार शाम घर से बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा। परिजनों को उमरदीन पर बच्ची को अगवा करने का शक हुआ। उन्होंने उमरदीन पर दबाव बनाया तो वह फरार हो गया। उसके घर से प्लास्टिक के बोरे में बच्ची का शव बरामद हुआ।

इसकी जानकारी पाकर एसएसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बच्ची के पिता खुर्शीद ने थाने में अपने तहेरे भाई उमरदीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को बच्ची का शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

सदमे में पीड़ित परिवार
चाचा द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने से परिजन सदमे में हैं। उनके अनुसार कुछ समय पहले ही उमरदीन का खाना उनके घर से गया था। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की घटना सामने नहीं आई है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

मुख्यमंत्री के काशीपुर आगमन पर काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया- बरसों पुरानी काशीपुर जिले की मांग को जोर शोर से उठाया

भाईचारा एकता मंच का प्रयास, स्वरोजगार से होगा महिलाओं का विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *