छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर, राज्योत्सव में आज ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। यहां केंद्रीय नेतृत्व से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री रात में छत्तीसगढ़ सदन में ही विश्राम करेंगे।

वहीं, नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की उत्कृष्ट पांच सितारा रेटेड खदानों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन मुख्य मंच पर ‘मैं अयोध्या हूं’ नाटक का मंचन होगा। गायिका स्वास्ति मेहुल समेत कई कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। राज्यपाल रमेन डेका विशेष समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

राज्योत्सव के तहत नवा रायपुर की सेंध लेक पर सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सेना के सारंग हेलिकॉप्टर हवाई करतब दिखाएंगे। दूसरी ओर, दुर्ग से दिल्ली के बीच सोमवार को एक फेरे की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08795 सुबह 11 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा होते हुए जाएगी।

More From Author

हरियाणा: होर्डिंग्स पर फोटो नहीं दिखने से भड़के हुड्डा, नाराज होकर छोड़ा संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम