राजस्थान: जयपुर में भाजपा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से बैठक, सीएम भजनलाल जाएंगे दिल्ली

जयपुर में सोमवार को राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर एक बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह शाम चार बजे भारत मंडपम में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। रात 10:45 बजे उनके जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। वहीं, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी 17 से अधिक बैठकें प्रस्तावित हैं।

मुख्य सचिव की बैठकों में जल जीवन मिशन, वीबी-जी राम जी योजना, राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट, जयपुर मेट्रो, पीएम ई-बस सेवा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अनुपालन का बोझ कम करने पर भी विचार किया जाएगा।

इधर, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के 2 और 3 नवंबर को जयपुर में रहेंगे। सोमवार शाम 6:30 बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ चाय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें डिजिटल संचार, कंटेंट निर्माण और नई तकनीक पर चर्चा की जाएगी। शहर में हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग वर्कशॉप, फैमिली कुकिंग क्लास, जलमहल के आसपास ट्रेकिंग और नाहरगढ़ साइकिल टूर जैसे आयोजन भी होंगे।

More From Author

मध्य प्रदेश: जज बनने का सपना पूरा कर बैतूल की बेटी ने चुना वैराग्य का मार्ग, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा