झारखंड: सीजेआई सूर्यकांत आज देवघर और रांची के दौरे पर, 35 करोड़ के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर रहेंगे। वह देवघर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। शिविर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एस. चंद्रशेखर और अपरेश कुमार सिंह समेत झारखंड हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

देवघर में आयोजित शिविर के दौरान 10 हजार से अधिक लाभार्थियों के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। अपराध पीड़ितों को मुआवजे के चेक दिए जाएंगे और प्रोजेक्ट शिशु के लाभार्थियों को सहायता मिलेगी। इसके साथ ही जस्टिस सूर्यकांत डिजिटल माध्यम से पलामू और रांची में नए विधिक सहायता क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे।

शाम 7:30 बजे सीजेआई रांची के धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे, जहां 35 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हाईकोर्ट की नई वेबसाइट, आईओएस मोबाइल एप और ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी मॉड्यूल भी शुरू किए जाएंगे। वकीलों के लिए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट सेवा शुरू होगी। इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों को ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट तकनीक और सुप्रीम टुडे एआई आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अदालती आदेशों और फैसलों का प्रारूप तैयार करने में मदद मिलेगी।

More From Author

सरकारी नौकरी 2026: EIL, IGNOU समेत पांच संस्थानों में आवेदन का आज आखिरी मौका, 2 नवंबर तक भरें फॉर्म

मध्य प्रदेश: जज बनने का सपना पूरा कर बैतूल की बेटी ने चुना वैराग्य का मार्ग, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा