झारखंड: चक्रवात अर्नब का असर, 15 जिलों में अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने छह जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
राजधानी रांची समेत खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के कारण राज्य के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची के अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि जमशेदपुर और मेदिनीनगर में 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को भी झारखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। एक नवंबर से चक्रवात का प्रभाव कमजोर पड़ने और तीन नवंबर से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को तेज हवाओं, बिजली कड़कने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।