दक्षिण पूर्व रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 54 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें आवेदन

दक्षिण पूर्व रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 54 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें आवेदन

जमशेदपुर। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 54 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर पे लेवल 1, 2, 3, 4 और 5 के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार किसी भी वर्ग को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में हासिल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें खेल उपलब्धियों के लिए 50 अंक, फील्ड ट्रायल के लिए 40 अंक और शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। फील्ड ट्रायल में अभ्यर्थियों को कम से कम 25 अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं अंतिम मेरिट में पे लेवल 4 और 5 के लिए न्यूनतम 70 अंक, पे लेवल 2 और 3 के लिए 65 अंक तथा पे लेवल 1 के लिए 60 अंक जरूरी हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार आवेदन शुल्क का एक हिस्सा वापस भी किया जाएगा।

More From Author

NTPC में बीई-बीटेक वालों के लिए भर्ती, 6 पदों पर मौका; हर महीने मिलेगा ₹71 हजार वेतन

रिश्वत पर विवादित बयान देना कार्यपालन यंत्री को पड़ा भारी, सीबी अहिरवार निलंबित