टीएमयू में देर तक चला दाद-ओ-वाह का सिलसिला मुशायरा में प्रसिद्ध शायर एएम तुराज ने बांधा समां, शबनम अली के साथ ही नजर बिजनौरी ने किया कायल

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

टीएमयू में देर तक चला दाद-ओ-वाह का सिलसिला

मुशायरा में प्रसिद्ध शायर एएम तुराज ने बांधा समां, शबनम अली के साथ ही नजर बिजनौरी ने किया कायल

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी-टीएमयू, मुरादाबाद में मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रसिद्ध शायरों के शेरों के जरिए बच्चों की लेखन क्षमता में विकास के साथ ही उनके मेंटल स्ट्रेस को दूर करके स्वयं को अभिव्यक्त करने की भावना को बढ़ावा देना था। गौरतलब है कि इससे पूर्व में भी कई भव्य कवि-सम्मेलन एवं मुशायरा के माध्यम से टीएमयू ने साहित्यिक संवर्द्धन की दिशा में सतत रूप से कार्य किया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर एवं माल्यार्पण करके की गई। दीप प्रज्ज्वलन में टीएमयू के कुलपति प्रो वीके जैन के साथ ही मुंबई से आमंत्रित शायर एएम तुराज, उज्जैन से शायरा शबनम अली एवम् बिजनौर से शायर नजर बिजनौरी के साथ ही कार्यक्रम के संयोजक एवम् डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन रहे।

टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने अपने स्वागत संबोधन में यूनिवर्सिटी की अकादमिक गतिविधियों के साथ ही टीएमयू द्वारा विविध सांस्कृतिक एवम् साहित्यिक संवर्द्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। आमंत्रित शायरों में एएम तुराज, शबनम अली और नजर बिजनौरी ने भी विवि के माननीय कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन द्वारा विद्यार्थियों के हित में विवि की अकादमिक शिक्षा के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

मुशायरा की शुरुआत नजर बिजनौरी ने अपने कलाम के जरिए की। उन्होंने पढ़ा, क्या बताऊं मैं तुमको, मेरा यार कैसा है। चांद सा नहीं है वो चांद उसके जैसा है। नजर बिजनौरी को हर कलाम पर भरपूर दाद मिली। शबनम अली ने अपने अंदाज में कहा, दिल अगर प्यार के हिस्से में नहीं आ सकता। फिर किसी दूसरे जुमरे में नहीं आ सकता। ये मेरा प्यार है एक दास्तान के जैसा, बस तेरे एक ही जुमले में नहीं आ सकता। आगे पढ़ा, कैद करने की हर एक रस्म उठा ली जाए, अब किसी पांव में जंजीर ना डाली जाए। सांस दर सांस महकते रहें रिश्ते सारे। अब मोहब्बत की ये तहजीब संभाली जाए। शबनम अली ने हर कलाम पर खूब तालियां बटोरीं। मुंबई से शिरकत करने पहुंचे बॉलीवुड में हीरामंडी, पद्मावत, गंगूबाई, बाजीराव मस्तानी, गुजारिश, रामलीला सरीखी फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज- द एंपायर में संवाद लेखन करने वाले शायर, निर्देशक एवम् अभिनेता एएम तुराज का अंदाज सभी को खूब भाया। एएम तुराज ने पढ़ा, मेरी तकलीफ मेरा गम मेरा सदमा पता चलता। कोई तेरा बिछड़ता तो तुझे मेरा पता चलता। आगे पढ़ा, जिंदगी नाकामियों के नाम हो, इससे पहले कोई अच्छा काम हो। दाद-ओ-वाह के भरपूर सिलसिले में तालियों के बीच पढ़ा, यूं बंजर पड़े रहते तुम्हारे खेत सदियों तक, मैं मिट्टी में नहीं मिलता, तो फिर बोने को क्या होता। फिल्मों में लिखे गीत भी फरमाइश का हिस्सा बनकर तालियों के बीच गूंजते रहे।

कार्यक्रम में आमंत्रित शायरों ने टीएमयू की शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही विद्यार्थियों को सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के क्रम में संवर्द्धन का माध्यम बनने वाले प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। टीएमयू की ओर से विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. प्रिया ने आमंत्रित शायरों का मंच के माध्यम से अभिनंदन किया। आभार अभिव्यक्ति करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवम् डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि इस तरह के भाषाई कार्यक्रम निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को जीवन के हर पहलू से वाकिफ करने वाले साबित होते हैं। विद्यार्थियों को शाब्दिक स्तर पर स्वयं को मजबूत बनाते हैं। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों में प्रतियोगी समाज में स्वयं को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त करने की क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर श्री दीपक कुमार मलिक, मिस आंचल, मिस रितिका के अलावा कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डेंटल कॉलेज की फैकल्टी के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “बिरसा मुंडा: महान स्वतंत्रता सेनानी” विषय पर एक बौद्धिक गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी में एंडवांसमेंट इन एयरवे क्लिरन्स तकनीक पर गेस्ट लेक्चर में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली की सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. दिव्या एम. शर्मा ने की शिरकत