सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “बिरसा मुंडा: महान स्वतंत्रता सेनानी” विषय पर एक बौद्धिक गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में
“बिरसा मुंडा: महान स्वतंत्रता सेनानी” विषय पर एक बौद्धिक गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस गोष्ठी को महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर हेमलता सैनी एवं इसी विभाग के प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार सैनी और इतिहास विभाग प्रभारी डॉ.अपर्णा सिंह ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस गोष्ठी के अंतर्गत वक्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन के विविध पक्षों के बारे में विद्यार्थियों को परिचित कराया गया ।
भाषण प्रतियोगिता में छात्र संघ के पूर्व सांस्कृतिक सचिव एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के छात्र कैलाश चौधरी ने प्रथम और और बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र प्रशांत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
इस बौद्धिक गोष्ठी में साजिया बी, सावीन जहां, अनामिका सिंह , मीनू, संध्या , शिवानी मौर्य, शुवांशु बिष्ट, श्याम सिंह आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

डॉ. राजेश कुमार सिंह
प्रभारी , राष्ट्रीय सेवा योजना
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर
ऊधम सिंह नगर

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

थाना ट्राजिट कैम्प   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा वारण्टीयो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार – पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/

टीएमयू में देर तक चला दाद-ओ-वाह का सिलसिला मुशायरा में प्रसिद्ध शायर एएम तुराज ने बांधा समां, शबनम अली के साथ ही नजर बिजनौरी ने किया कायल