उत्तराखण्ड के 14 वर्षीय पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय के एक बार पुनः प्रदेश का मान बढ़ाया l भोपाल में चल रही राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में किया क्वालिफाई l

Spread the love

उत्तराखण्ड के 14 वर्षीय पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय के एक बार पुनः प्रदेश का मान बढ़ाया l

भोपाल में चल रही राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में किया क्वालिफाई l

16 अंकों से चूके भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिये l

बागेश्वर के भतौडा गांव निवासी दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के सुपुत्र हैं कल्पेश उपाध्याय

मात्र 9 वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग के खिलाड़ी हैं कल्पेश उपाध्याय l

बागेश्वर के भतौडा गांव निवासी उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के 14 वर्षीय सुपुत्र कल्पेश उपाध्याय ने भोपाल में चल रही 23 वीं कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः 600 में से 539 अंक प्राप्त कर क्वालिफाई किया लेकिन भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल में चुने जाने के लिये कल्पेश को 600 में से 555 अंकों की जरूरत थी, 16 अंकों से कल्पेश इस बार भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल में आने से चूक गये l

इससे पूर्व भी कल्पेश उपाध्याय अनेक राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक मैडल जीतकर अपने जनपद बागेश्वर और उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर चुके हैं l
2003 में कल्पेश ने शिमला में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर 600 में से 350 अंक प्राप्त किये थे, 2024 में कल्पेश ने भोपाल में आयोजित 66 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 600 में से 443 अंक प्राप्त किये थे, 2024 में ही कल्पेश ने बिहार के नालंदा में राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 600 में से 359 अंक प्राप्त किये थे, वर्ष 2024 में जी दिल्ली में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 600 में से 533 अंक प्राप्त किये थे, वर्ष 2025 के प्रारंभ में दिल्ली में आयोजित एक अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कल्पेश ने 600 में से 526 अंक प्राप्त किये थे और अभी भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कल्पेश ने 600 में से 539 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता को क्वालिफाई किया लेकिन राष्ट्रीय शूटिंग टीम का सदस्य बनने का ट्रायल देने के लिये 600 में से 555 अंकों की जरूरत होती है और कल्पेश 16 अंक कम होने के कारण इस वर्ष राष्ट्रीय शूटिंग टीम का ट्रायल नहीं दे सकेंगे l
सभी प्रतियोगिताओं में कल्पेश उपाध्याय का अभी तक का यह बेस्ट स्कोर रहा है l
मात्र 14 वर्ष की उम्र में कल्पेश उपाध्याय की लगातार उपलब्धियों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या सहित सभी खेल प्रेमियों ने कल्पेश की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यदि कल्पेश ऐसे ही मेहनत करते रहे तो भविष्य में जरूर भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा बनेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे l

More From Author

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रुद्रपुर की बेटी कृतिका मदान का CBSE 12th में आल इंडिया थर्ड रैंक पर, शहर में खुशियों का माहौल सीएम धामी, विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी गाबा सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने दी बधाई

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की