उत्तराखंड: चुनाव से पहले भाजपा का AI वार, बिग बॉस के अंदाज में कांग्रेस नेताओं पर निशाना

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब चुनावी मुकाबला केवल रैलियों और जनसभाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक दल एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं। भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो की एक नई सीरीज शुरू की है।

भाजपा उत्तराखंड के सोशल मीडिया हैंडल से ‘कांग्रेस का बिग बॉस’ नाम से वीडियो जारी किए जा रहे हैं। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को रियलिटी शो के अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में नेताओं को एक-दूसरे से भिड़ते, कुर्सी खींचते और आपसी खींचतान करते हुए एनिमेट किया गया है। इन वीडियो के जरिए भाजपा कांग्रेस के भीतर कथित गुटबाजी और आपसी मतभेदों को सोशल मीडिया पर मुद्दा बना रही है।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा की इस रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे, भ्रष्टाचार, खनन, आबकारी और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मामलों पर भाजपा के पास जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के वीडियो जारी कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता सरकार के दस साल के कार्यकाल का जवाब देगी।

More From Author

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः विकास शर्मा

मनोरंजन: सोनी राजदान ने पटाखे जलाने पर जताई नाराजगी, बोलीं- यह देश और सेहत के खिलाफ