विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

Spread the love

विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

kashipur विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नगर के मौहल्ला महेशपुरा निवासी अफसर जहां पत्नी मौहम्मद उमर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि उसकी जान पहचान शमशाद अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी विष्णु ढाबे के पास मोहल्ला तराई, शेरकोट जिला बिजनौर यूपी से थी। एक दिन शमशाद उसके घर आया और कहने लगा कि मैं विदेश भेजने का कार्य करता हूं। विदेश में इस समय अच्छी नौकरियां उपलब्ध हैं। यदि आपको अपने परिवार या पहचान वालों में से किसी को विदेश भेजना है तो मैं कुवैत भिजवा सकता हूं। एक व्यक्ति को कुवैत भेजने का खर्च करीब तीन लाख रुपये बताया गया। शमशाद की बात पर विश्वास कर उसने परिवार वालों एवं परिचितों में से शाहरुख खान पुत्र मौहम्मद उमर, फुरकान अली पुत्र शराफत अली, तनवीर पुत्र मौहम्मद हनीफ तथा कादिर हुसैन पुत्र रफीक अहमद को कुवैत जाने के लिए राजी कर लिया। चार लोगों को भेजने के लिए दस लाख बीस हजार रुपए नकद व बैंक अकाउंट के माध्यम से दिए गए। रकम ट्रांसफर होने के बाद शमशाद से कुवैत का वीजा एवं टिकट मांगा गया तो वह टालमटोल करने लगा और वीजा व टिकट नहीं दिया। 9 सितंबर 2022 की सुबह शमशाद के मिलने पर वीजा व टिकट मांगा गया तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शमशाद यह कहते हुए भाग निकला कि उसके पास विदेश भेजने का कोई वीजा व टिकट नहीं है। इस बाबत पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *