भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Spread the love

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देशन में कुंडा थाना पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक पर आते देखा । शक होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से एक सफेद रंग का कट्टा भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि इस सफेद कट्टे में लगभग 1494 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनको यह लोग ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कहीं जा रहे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम मिलक नौखरीद, थाना स्वार जनपद रामपुर यूपी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मौहम्मद असलम पुत्र मकसूद अली निवासी सुल्तानपुरपट्टी बताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वह या तो अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं तो जेल जाने को तैयार रहें। पुलिस टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई कैलाश देव, कां. नरेश चौहान व हेमंत शामिल थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट ने जसपुर खुर्द स्थित राजकीय प्रथमिक विद्यालयों को इनवर्टर एवं जरूरतमंद की वस्तुएं भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *