होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

सब हेडिंग:

सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तारकिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार (17 जून) को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के होली चौक पर एक युवक द्वारा राहगीरों से अनावश्यक विवाद, गाली-गलौज और हाथापाई का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार विवाद करता रहा।

सूचना पर पहुंची आवास विकास चौकी पुलिस ने भी युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसने चौकी परिसर में भी हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सारिक पुत्र गुड्डू (26 वर्ष) निवासी मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी होली चौक, ट्रांजिट कैंप को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 125/126/135(3)/170 बीएनएसएसपी के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या कानून व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

More From Author

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन