आई. पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस
हल्द्वानी। गौलापार स्थित आई. पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और आधुनिक युग में कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।
संस्थान के निदेशक हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में प्रत्येक विद्यार्थी को किताबी शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक का ज्ञान होना भी आवश्यक है। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्र व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। केंद्र प्रशिक्षक कपिल देवका ने भी विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के व्यावहारिक महत्व की जानकारी दी।
संस्थान की ओर से बताया गया कि आई. पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकें।
कार्यक्रम में संस्थान के समस्त छात्राओं उपस्थित रहे।
