गदरपुर की रिया कालरा ने कम उम्र में बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान करतारपुर निवासी अशोक कालरा की पुत्री रिया कालरा ने मेहनत और लगन से हासिल की CA की प्रतिष्ठित उपाधि

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

गदरपुर की रिया कालरा ने कम उम्र में बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

करतारपुर निवासी अशोक कालरा की पुत्री रिया कालरा ने मेहनत और लगन से हासिल की CA की प्रतिष्ठित उपाधि

गदरपुर के करतारपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। क्षेत्र निवासी अशोक कालरा की पुत्री रिया कालरा ने कम उम्र में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

रिया की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

परिजनों ने रिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी रिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।

रिया कालरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।