विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की समस्या के निवारण के लिये

*विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की समस्या के निवारण के लिये…

*विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की समस्या के निवारण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों से की वार्ता* रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा अरोरा ने जगतपुरा क्षेत्र का किया भ्रमण । आज सुबह जगतपुरा भ्रमण पर निकले विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय लोगो के साथ क्षेत्र का दौरा किया ,जहाँ मौके पर जगतपुरा में तारो के जंजाल से आये दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिये विधायक शिव अरोरा ने मौके पर विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकरियो से वार्ता की, जिसमे लोगो की छतों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने हेतु वार्ता हुई साथ ही क्षेत्र में बिजली के खम्बो की ऊँचाई बढ़ाने के साथ बिजली की तारो को 220A से 320A बदलने के लिये निर्देशित किया। वही आमजन की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तारो के नीचे जाल लगाने हेतु अधिकरियो को दूरभाष पर वार्ता की। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से जगतपुरा की बिजली के तारो की समस्या जायज है जिसके लिये विद्युत विभाग को निवारण के लिये वार्ता की है जल्द ही अधिकरियो द्वारा मौका मुआयना कर इसके समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने जगतपुरा में स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और क्षेत्र में हो रहे कार्यो ओर तेजी लाने के लिये आश्वस्त किया। विधायक ने कहा उनका प्रयास क्षेत्र की जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं ओर सरकार की हर योजना का लाभ मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान मण्डल महामंत्री राधेश शर्मा, पार्षद निमित शर्मा, विक्की सैनी, सोनू वर्मा, मयंक कक्कड़ सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राजीव कुमार उधम सिंह नगर विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की…

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ*

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ*

*ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ* आज उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर…

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में मावे के सैंपल लेकर दो कट्टे मावे को किया नष्ट

राजीव कुमार उधम सिंह  नगर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में मावे के सैंपल लेकर दो…

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, अभियुक्त को गिरफ्तार किया *

* *जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, अभियुक्त को गिरफ्तार किया * दिंनाक…

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस “चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त झनकइया पुलिस की गिरफ़्त में”*

*जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस “चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त झनकइया पुलिस की गिरफ़्त में”* दिनांक 26/02/23 को वादी…

रुद्रपुर उधम सिंह नगरजिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।

राजीव कुमार– जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में…

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया-

* राजीव कुमार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को…