ऑनलाइन सट्टा चला रहे दो सटोरियों को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

ऑनलाइन सट्टा चला रहे दो सटोरियों को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। आनलाइन सट्टा चला रहे दो सट्टेबाजों को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर चार मोबाईल, नगदी, पेन, पर्ची व डायरी बरामद की है। आभियुक्तों के मोबाईल में विभिन्न पेमेंट एप के जरिये लाखों रूपये का ट्रांजेशन भी मिला है। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। एसपी काशीपुर के निर्देश पर नशे व सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त गोपनीय पत्र पर कार्यवाही करती एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाते हुए परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र भजन सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासीगण जंगा फार्म कचनालगाजी को मोबाइल के जरिए सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। उनके पास से चार मोबाइल, एक डायरी, पेन व पर्चियों समेत 1590 रूपये नकदी बरामद हुए। दोनों मजदूरी एवं प्राईवेट नौकरी का करते बताये जा रहे हैं। एसओजी टीम के मुताबिक दबोचे गए दोनों अभियुक्तों के तीसरे साथी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में एसओजी के उपनिरीक्षक ललित बिष्ट, हेड कां. विनय कुमार, कां. राजेश भट्ट, दीवान बोरा, प्रदीप कुमार, कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

More From Author

बुक सेलर शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

एसडीएम ने बहुउद्देशीय शिविर में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश