एसएसपी ने एनडीपीएस जैसे गम्भीर अपराधो की पुरजोर पैरवी और उत्कृष्ट गुणवत्ता से विवेचना किये जाने के दिए निर्देश

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एसएसपी ने एनडीपीएस जैसे गम्भीर अपराधो की पुरजोर पैरवी और उत्कृष्ट गुणवत्ता से विवेचना किये जाने के दिए निर्देश

एनडीपीएस जैसे गम्भीर अपराधों में है 20 साल तक की सजा का प्रावधान।

समाज में जहर घोलने वाले को कोई छूट नहीं

थाना पुलभट्टा पुलिस एवं ANTF (STF) कुमाउं यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में करीब 85 लाख रुपये की कीमत की स्मैक के साथ (275 ग्राम स्मैक) 02 अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड   के वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदो को नशा मुक्त बनाने के विजन में नशे एवं नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए हैं । जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर    द्वारा सभी थानाध्यक्षो को नशे के प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए । उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा एवं (ANTF कुमाउं यूनिट) STF की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 05-11.2024 की देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर 02 स्मैक तस्करो को क्राउन होटल से करीब 200 मी0 आगे बरेली रोड पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया । तलाशी में पकडे गए अभियुक्त वीरपाल पुत्र भूप राम निवासी ग्राम नूरपुर विजरुक थाना विसारतगंज जिला बरेली उ0प्र0 के कब्जे से 112 ग्राम स्मैक तथा अभि0 शेर सिह पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम किनोना पो0 कुंडलिया फैजल्लापुर थाना अलीगंज जिला बरेली के कब्जे से 163 ग्राम स्मैक कुल 275 ग्राम स्मैक बरामद हुयी । बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रूपये है। पूछताछ में पकडे गए अभियुक्तगणो ने बताया कि वह लोग उक्त स्मैक चन्द्रसेन निवासी बरेली से लाते है व उत्तराखण्ड क्षेत्र मे बेचते है जिससे उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है । गिरफ्तार अभियुक्तगण व अपराध मे दुष्प्रेरक अभि0 चन्द्रसेन उपरोक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगणो को रिमांड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-वीरपाल पुत्र भूप राम निवासी ग्राम नूरपुर विजरुक थाना विसारतगंज जिला बरेली
2- शेर सिह पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम किनोना पो0 कुंडलिया फैजल्लापुर थाना अलीगंज जिला बरेली

वांछित अभियुक्तः-
चन्द्र सेन पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम किनौना थाना अलीगंज जिला बरेली
बरामदगी:-
1. 275 ग्राम अवैध स्मैक
2- 02 अदद मोबाईल फोन

पुलिस टीम-
रविन्द्र सिह विष्ट थानाध्यक्ष थाना –पुलभट्टा, उ0नि0 हेम चन्द तिवारी, उ0नि0 पंकज कुमार, का0 दीपक विष्ट
(ANTF टीम कूमाउ यूनिट टीम)
उ0नि0 विनोद चन्द्र जोशी, अ0उ0नि0 जगवीर शरण, हे0कानि0 मनमोहन, कानि0 मोहित जोशी

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

खटोला दसवे माँ भगवती के जागरण मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने माहमाई का आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना

01 और वांटेड वन तस्कर गिरफ्तार एसएसपी मणिकांत मिश्रा   के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी