राजस्थान: अलवर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर फरार

राजस्थान: अलवर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर फरार

राजस्थान के अलवर जिले के नाहरपुर इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 28 वर्षीय गर्भवती महिला कुमकुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या का आरोप उसके साथ रह रहे 25 वर्षीय योगेश चौधरी पर लगा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कुमकुम और योगेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले थे। दोनों करीब डेढ़ साल से अलवर में किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। बताया गया है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। मकान मालिक ने कुमकुम को कमरे में बिस्तर पर बेसुध देखा, जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से टूटा मोबाइल फोन और बिखरे बाल मिले हैं। महिला के गले पर चोट और दबाव के निशान भी पाए गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुमकुम करीब पांच महीने की गर्भवती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

More From Author

मध्य प्रदेश: इंदौर में 90 किलो सोने की खरीद का खुलासा, पिता-पुत्र की जमानत खारिज

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की महिका ने अमेरिका में बनाई पहचान, टेनिस टीम में चयन