उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की महिका ने अमेरिका में बनाई पहचान, टेनिस टीम में चयन

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की महिका ने अमेरिका में बनाई पहचान, टेनिस टीम में चयन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मुहल्ला तारीन टिकली की रहने वाली महिका खन्ना का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित वेस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी की महिला टेनिस टीम में हुआ है। गगन खन्ना और रोली खन्ना की बेटी महिका ने पांच वर्ष की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। आज उनकी मेहनत उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही है।

महिका अंडर-18 वर्ग में भारत में चौथी रैंक हासिल कर चुकी हैं। खेल के प्रति उनके जुनून और लगातार मेहनत ने उन्हें अमेरिकी विश्वविद्यालय की टीम तक पहुंचाया है। विश्वविद्यालय के साथ चार साल का करार हुआ है, जिसके तहत उनकी पढ़ाई और रहने-खाने का खर्च उठाया जाएगा।

महिका की उपलब्धि शाहजहांपुर की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

More From Author

राजस्थान: अलवर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर फरार

मनोरंजन: कुमार सानू का ‘एक लड़की को देखा’ आज भी रोमांस की पहचान, 32 साल से कायम जादू