प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, बेटी मालती ने किया कन्या पूजन

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, बेटी मालती ने किया कन्या पूजन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर पर पारंपरिक तरीके से दशहरा मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पूरा परिवार धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल नजर आया। विदेश में रहते हुए भी भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने के उनके अंदाज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

पूजा के दौरान प्रियंका और निक ने कन्या पूजन किया और हवन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान छोटी मालती आइवरी रंग के पारंपरिक कपड़ों और दो पोनीटेल में नजर आईं। उनके कंधे पर माता रानी की लाल चुनरी थी, जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा हुआ था। तस्वीरों में मालती का पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

प्रियंका पहले भी कई मौकों पर बेटी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से परिचित कराती नजर आई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर परिवार के ऐसे खास पल साझा करती रहती हैं। दशहरा पूजा की तस्वीरों के जरिए उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि विदेश में रहने के बावजूद उनके परिवार में भारतीय त्योहारों और रीति-रिवाजों को खास महत्व दिया जाता है।

More From Author

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौत

कैलिफोर्निया के हाईवे पर गिरा छोटा विमान, 3 यात्री बाल-बाल बचे