विधायक शिव अरोरा ने गदा भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत, पदयात्रा में उमडी भारी भीड़

विधायक शिव अरोरा ने गदा भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत, पदयात्रा में उमडी भारी भीड़

रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा एवं जनसभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहीं पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ सड़कों पर पैदल मार्च करती नजर आई। पूरे शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पारंपरिक गदा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक द्वारा भेंट की गई गदा को मुख्यमंत्री धामी ने पूरे उत्साह के साथ अपने हाथों में उठाकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भर दिया। गदा उठाकर मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और अराजकता की राजनीति को प्रदेश की जागरूक जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता विपक्ष की सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देते हुए भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का कार्य करेगी। जनता का विश्वास मोदी धामी के साथ है.

उन्होंने कहा कि गांधी पार्क से निकली पदयात्रा में उमडी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है। सड़कों पर बड़ी संख्या में पैदल चलते कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और शक्ति का परिचय दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

हरियाणा: मनीषा मौत मामले में किसान संगठनों का एलान, जरूरत पड़ी तो फिर होगा आंदोलन

बिहार: नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बोले- उनके सहयोग से बनाएंगे विकसित राज्य