


राजीव कुमार गौड़
काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर के आदेश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के ग्राम कनकपुर एवं खाईखेड़ा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 04 सक्रीय अवैध कच्ची शराब की भट्टीयों को मौके पर नष्ट किया गया एवं कई हज़ार किलोग्राम लहन भी मौके पर नष्ट किया गया एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी इखट्टा की गयी जिसके उपरांत सभी अभियोगों में जाँच प्रारम्भ कर दी गयी है ।
इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में समस्त काशीपुर का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l उपरोक्त दबिश में कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी एवं लगभग 8000kg लहन भी मौके पर नष्ट कर कुल 04 अभियोग आबकरी अधिनियम की धारा 60 पंजीकृत किये गये । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
