किच्छा अंबेडकर पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धरना स्थल पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

किच्छा अंबेडकर पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धरना स्थल पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों से पूर्व विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रही हैं, जिसमें प्रतिदिन ₹140 की बढ़ोतरी की आवश्यकता जताई गई है। साथ ही सेवानिवृत्ति पर बिना अतिरिक्त अहर्ता के ₹10 लाख की सहायता सुनिश्चित करने, विभाग द्वारा प्रस्तावित ₹300 की कटौती को निरस्त करने तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न जोड़ने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का विस्तृत ज्ञापन भी पूर्व विधायक को सौंपा।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं को न्यायोचित बताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन सभी मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की बुनियादी संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, ऐसे में उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर विस्तृत वार्ता करेंगे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को प्राथमिकता के साथ रखते हुए उनके समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और वे हरसंभव प्रयास कर आंगनबाड़ी बहनों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर, प्रदेश सदस्य कुसुम लता, कोषाध्यक्ष धना देवी, शशि बिष्ट, गीता देवी, हेमा, मंजू, नीतू, गीता पाठक, माया, हंसा समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं साथ ही मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, उपाध्यक्ष पूरन भट, महामंत्री मुकेश कोली, सदस्य उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग नितिन वाल्मीकि, संदीप अरोड़ा, मूलचंद राठौर समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

शहर की पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा शिव कॉरिडोरः विकास शर्मा कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की कवायद हुई तेज महापौर ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण

🙏 *भावपूर्ण श्रद्धांजलि* 🙏 *अपर उपनिरीक्षक स्व0 श्री संजय सिंह खाती जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।* जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात अपर उपनिरीक्षक स्व0 श्री संजय सिंह खाती का कल रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। स्व0 श्री संजय सिंह खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी थे तथा वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्व0 श्री संजय सिंह खाती जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार गहरा शोक व्यक्त करती है। यह अपूरणीय क्षति हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। 💐🙏🏻 ॐ शांति 💐🙏🏻

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नगर निगम में जोरदार स्वागत महापौर के साथ शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा  महापौर ने प्रभारी मंत्री को सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव

काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त  एवं जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर के आदेश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के ग्राम कनकपुर एवं खाईखेड़ा में दबिश दी गई।