रुद्रपुर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कर्रवाई — ट्रांजिट कैंप में अवैध शराब कारोबारियों पर टूटा शिकंजा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कर्रवाई — ट्रांजिट कैंप में अवैध शराब कारोबारियों पर टूटा शिकंजा

रुद्रपुर “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर आबकारी विभाग ने सोमवार को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने अवैध शराब के गढ़ माने जाने वाले परशुराम चौक, जी ब्लॉक में दबिश देकर करीब 450 पाउच कच्ची शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देर शाम मुख्य आरोपी हरीश थापा उर्फ कांचा को भी टीम ने दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, परशुराम चौक पर हाल ही में हुई अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान अवैध शराब की उपस्थिति सामने आई थी।
जनमानस में बढ़ती नाराजगी और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने इस इलाके को चिन्हित करते हुए रणनीतिक योजना बनाई।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में जनपदीय परिवर्तन दल व क्षेत्र-एक रुद्रपुर की टीम गठित की गई।
टीम में बृजेश जोशी, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार समेत आबकारी सिपाही दीपक दूबे, संतोष लोहनी, विकास रावत, राजेंद्र प्रसाद और मंजू आर्या शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान निर्मल पुत्र मन बहादुर और आलोक राय नामक आरोपियों के कब्जे से विभिन्न धारिता (500ml और 250ml) के 450 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
दोनों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

टीम ने देर शाम एक और दबिश देकर इलाके के कुख्यात शराब कारोबारी हरीश थापा उर्फ कांचा को भी गिरफ्तार किया,
जो लंबे समय से ट्रांजिट कैंप में अवैध शराब का नेटवर्क चला रहा था।

आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि
जनभावना और सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद पूरे ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की है।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

हाई अलर्ट के चलते एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्वयं पहुंचकर की चेकिंग   अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश  एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने डी.डी. चौक रुद्रपुर पर स्वयं पहुंचकर चेकिंग की और मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।

हाई अलर्ट के चलते एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्वयं पहुंचकर की चेकिंग  अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश  एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने डी.डी. चौक रुद्रपुर पर स्वयं पहुंचकर चेकिंग की और मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।