घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों के हमले में घायल व्यक्ति की मृत्यु। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस पुलिस ने घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों के हमले में घायल व्यक्ति की मृत्यु।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस पुलिस ने घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

शिकायतकर्ता अनीश पुत्र कासम अली निवासी महुआ खेड़ागंज थाना आईटीआई जनपद द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र कि  रात्रि लगभग 11:00 बजे शिकायतकर्ता अपने पोती की शादी की तैयारी में व्यस्त थे तभी वहां पर घर के सामने दरवाजे पर अली अकबर पुत्र सुबराती और अहमद रजा पुत्र साबिर हुसैन ने अपनी स्कॉर्पियो लाकर खड़ी कर दी तभी शिकायतकर्ता ने उन दोनों से कहा कि हमारे घर पर शादी है यहां पर शादी का सामान रखा जाना है आप गाड़ी को अन्यत्र खड़ा कर दें उक्त बात पर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौच करते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसमें शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य अफजल पुत्र महबूब अली के सर पर राड लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान  उनकी मृत्यु हो गई तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होने बाबत दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा घटना की संवेदनशीलता  देखते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।  के आदेशानुसार कोतवाली आईटीआई में तत्काल मुकदमा Fir no 150/26 धारा 103(1),115(2),117(2),131,191(2),191(3),333,351(3) BNS बनाम नाजिम आदि पंजीकृत कर विवेचना स्वयं श्री विक्रम सिंह राठौर प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा ग्रहण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। विवेचना के क्रम में  02 नामजद अभियुक्तगण को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण
1. अली अकबर पुत्र सुबराती
2. नाजिम पुत्र सुबराती निवासीगण महुआखेड़ा गंज कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर
पुलिस टीम
01-  विक्रम सिंह राठौर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई
02- व०उ०नि० अरविंद बहुगुणा
03- उ०नि० जसविंदर सिंह
04- उ०नि० सुनील कुमार
05- उ०नि० पुष्कर भट्ट
06- कानि० धर्मेन्द्र भारती
07- कानि० सुरेन्द्र काम्बोज
08- कानि० जगदीश दुग्ताल
09- कानि० नरेश चौहान

More From Author

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,

रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर रुद्रपुर का नाम रोशन करने वाली जसमीत कौर पाहवा को महापौर विकास शर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,