सुभाष चंद्र बोस जयंती: RSS प्रमुख बोले- भारत को महान बनाने का नेताजी का सपना अधूरा, हमें मिल कर पूरा करना होगा

पूरे देश में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।  इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।  इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएल) की ओर से भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत संघ की प्रार्थना से हुई। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। भागवत ने कहा कि  नेता जी ने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। नेता जी का जीवन लगभग वनवास में गुजारने जैसा था। उन्होंने अपने जीवन के बहुत से हिस्से वनवास में गुजारे। उन्हें अपना सर्वस्व बलिदान देश के लिए कर दिया।

नेताजी के सपने को हमसब को मिलकर पूरे करने होंगे: भागवत
कोलकाता में आयोजित नेता जी को प्रणाम कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। मोहन जी ने कहा नेताजी के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं। हमें इसे मिलकर पूरे करने होंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हमारे पूर्वजों के दिखाए हुए रास्तों को अपनाकर हम इस विश्व में शांति और भाईचारा फैला सकते हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।

कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
संघ के दक्षिण बंगाल प्रांत के प्रचार प्रमुख  बिप्लव रॉय ने बताया कि कोलकाता और हावड़ा महानगर से इस कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में शहीद मीनार मैदान में उपस्थित 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने अचंभित करने वाले अनुशासन के साथ पथ संचलन, उद्घोष, कदमताल, नियुद्ध और दंड प्रहार का प्रदर्शन किया।

More From Author

पुलिस द्वारा काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया,बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभअवसर पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा ली गयी शपथ ।