गुरुग्राम में कार पलटने से दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की मौत

गुरुग्राम में कार पलटने से दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-110 में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी स्क्रैप कारोबारी माताफेर सिंह की मौत हो गई। वह नांगलोई के रहने वाले थे। बजघेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, माताफेर सिंह किसी काम से गुरुग्राम आए थे और रात करीब 11 बजे कार से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही एक अन्य कार से टकरा गई।

टक्कर के बाद माताफेर सिंह ने तेज रफ्तार में कार मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। जोरदार टक्कर के कारण कार पलट गई और वह अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस का इंतजार किए बिना उन्हें कड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

More From Author

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली के सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

शारदा सागर डैम में 12 प्रवासी पक्षियों का शिकार, एक आरोपी फरार