रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ट्रांजिट कैम्प के विवेक नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

विरोध की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीओ अनु मदान से कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में समान नीति अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पूंजीपतियों के घरों में यह मीटर लगाए जाएं, उसके बाद आम जनता के घरों में लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले जिन भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, उनमें से कई स्थानों पर बाद में पुराने मीटर दोबारा लगा दिए गए हैं।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का किसी भी हालत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं और जब तक इन शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक लोगों पर जबरन मीटर थोपना उचित नहीं है। काफी देर तक चले विरोध और बहस के बाद तत्काल मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया।

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार 3 लोगो का पोस्टमार्टम, पीडित परिवारो से सामाजिक कार्यकर्ता गाबा नें जतायी संवेदनायें

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।