


राजीव कुमार गौड़
रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार 3 लोगो का पोस्टमार्टम, पीडित परिवारो से सामाजिक कार्यकर्ता गाबा नें जतायी संवेदनायें
रूद्रपुर – आज विभिन्न क्षेत्रों से अलग अलग कारणो से हुई दुर्घटनाओं,
व असामयिक मौतों के चलते रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में 3 शवों का पोस्टमार्टम हुआ। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टुकटुक चालक संतोष दास पुत्र वासुदेव, उम्र 51 वर्ष की बागवाला के पास सर्विस रोड से मुख्य रोड पर आते समय पर उनको एक वैन नें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। स्व० शंकर के 3 बच्चे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुशील गाबा को ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी नें बताया कि नयी रिंग रोड में सर्विस रोड से रिंग रोड पर आते समय दोनों रोडो पर ब्रेकर हेतु अनेकों बार रिंग रोड के प्रोजेक्ट इंचार्ज से वार्ता की गयी, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। आखिरकार
वही हुआ जसका डर था, एक हंसता खेलता परिवार आज उजड़ गया। डग्गामार बस नें कुचल दिया। स्व० संजय के तीन अबोध बच्चें हैं। श्री गाबा नें इनको भी आर्थिक सहायता की मांग की है, तोकि बच्चों का भरण पोषण हो सके।
इसी प्रकार गोपाल सरकार निवासी कालीनगर उम्र 52 वर्ष की ब्रेन हेमरेज चलते मृत्यु हो गयी। पुलिस नें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस लाईन निवासी फज्ञलोवर नवीन सिंह की आकस्मिक मौत हो गयी, उनका भी पोस्टमार्टम कराया गया।
स्माजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि महतोष क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनायें बढ़ रही है। रोजाना लोगो के घारूल, गंभीर घायल होनें के साथ ही अक्सर वहां मौतों की एक सिलसिला सा चल रहा है। एनएचएआई को उचित ब्रेकर आदि बनवाकर इन दुर्टनाओ पर लगाम लगनी चाहिये, साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों की मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनना चाहिये।
