धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में काशीपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में काशीपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। उत्तराखंड की सरकार ने बेमिसाल कार्य किए हैं। भू कानून हो, नकल विरोधी कानून हो, या फिर महिलाओं को सशक्त करने का काम हो, धामी सरकार ने सभी कार्य निर्भय होकर पूर्ण तन्मयता से किये।‌ सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हुआ है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें माहे रमजान में अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दिया है। इसके लिए मैं इन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा और अन्य संस्था के द्वारा यहां विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, अल्पसंख्यक समाज के हमारे साथी रोजे के बावजूद रक्तदान कर रहे हैं, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। साथ ही अन्य रक्तदाताओं का भी आभार प्रकट करता हूं। कहा कि थैलेसीमिया की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए अस्पताल में बहुत जरूरत होती है। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व उत्तराखंड सरकार के तीन सफलतम वर्ष पूर्ण हुए हैं, जिसमें विकास की गंगा सीएम धामी द्वारा बहाई गई। महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और प्रदेश के विकास को लेकर रोडमैप उनके द्वारा तैयार किया गया। गरीबों को सुविधाएं प्रदान की गई। विद्यार्थियों के लिए नकल विरोधी कानून है विरोधी कानून बनाकर नकल माफिया को समाप्त करने का काम सीएम धामी ने किया तथा 3 वर्ष सफलतम पूर्ण किए। इसी उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सफलतम 3 वर्ष की सभी को शुभकामनाएं।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

बी ह्यूमन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान सामाजिक संस्थाओं ने टीम के लोगो की तारीफ की

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थायें, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।