बी ह्यूमन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान सामाजिक संस्थाओं ने टीम के लोगो की तारीफ की

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

बी ह्यूमन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

सामाजिक संस्थाओं ने टीम के लोगो की तारीफ की

रुद्रपुर बी ह्युमन फाउंडेशन द्वारा वीर शहीदों के सम्मान में लक्ष्मी नारायण मंदिर में 11 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
शिविर का शुभारम्भ शहर के समाजसेवियों ने सयुक्त रूप से किया किया गया अपने 12 वर्षो के कार्यकाल में बी ह्यूमन फाउंडेशन संस्था द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढने वाले गरीब परिवार के बच्चो की शिक्षा से लेकर करोना काल में संस्था द्वारा किये गए मानव सेवा कार्यो के लिए सदस्यों को प्रशंसा की गई साथ ही आगे भी समाज कल्याण के कार्य करते रहने के लिए टीम को प्रेरित किया गया
इस रक्त दान शिविर का आयोजन शहीदी दिवस पर वीर शहीदों के सम्मान में रखा गया था जिसमे 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
रुद्रपुर ब्लड सेन्टर टीम ने बताया की वर्तमान में थेलिशिमिया के मरीज बढने के कारण ब्लड सेन्टर में लगातार ब्लड की कमी बनी हुई है जिसकें चलते ऐसे संस्थाओं का मानव सेवा के लिए आगे आना अति आवश्यक है
शिविर में निशुल्क नेत्र जांच सुविधाए भी डाक्टरो द्वारा दी गई |
शिविर में मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व कोषाध्यक्ष संदीप राव, समाजसेवी संजय ठुकराल, सोनू अनेजा ,मुख्य बाजार पार्षद चिराग कालरा, समाजसेवी हरविंदर चुग द्वारा संस्था को 11 वें रक्त दान शिविर के लिए शुभकामनाये दी गई |
संस्था के अध्यक्ष गौरव तागरा, सचिव सचिन तनेजा, कोषाध्यक्ष रविंदर शर्मा और पूरी टीम द्वारा सभी रक्तदाताओ का आभार प्रकट किया गया शिविर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और बद्री केदार सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा भी रक्तदान किया गया शिविर में सदस्य हेमंत चिलाना ,सोनू कपूर ,सनी अदलखा ,प्रशान्त शाही, अमित चिलाना ,सोनू पाहुजा, अनमोल विर्क ,राज चौधरी ,अमन अरोरा ,शिवम् तागरा ,जगदीश बिष्ट ,हर्षित अदलखा आदि सदस्य भी रक्तदाताओ में सम्मलित रहे |

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

विधायक शिव अरोरा बोले अखण्ड नाम कीर्तन के श्रवण मात्र से मन को होती है शांति की अनुभूति

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में काशीपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन