रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया। महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक विधि-विधान के साथ शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। भव्य द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत पर गुरुद्वारा प्रबंधन एवं संगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर का अभिनंदन किया और इस पहल के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संवारना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। रुद्रपुर को विकास के साथ आध्यात्मिक पहचान देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। त्रिशूल चौक पर भगवान भोलेनाथ का भव्य त्रिशूल शहर की शोभा बढ़ा रहा है, वहीं डमरू चौक का निर्माण भी शीघ्र होने जा रहा है। शिव कॉरिडोर परियोजना भी जल्द धरातल पर साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही, जो शहर को नई आध्यात्मिक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महापौर ने कहा कि धार्मिक स्थलों का समग्र विकास, बेहतर रखरखाव और उनकी गरिमा को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और सजीव बनी रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शहर के विकास के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुओं की शिक्षाएं हमें धर्म, सेवा, सद्भाव और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज को एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।

महापौर ने कहा कि जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। श्री गुरुद्वारा अमृत सागर के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण का वादा भी इसी क्रम में पूरा होने जा रहा है। आज इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है और जल्द ही निर्माण पूरा होने पर भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत समाज एवं सभी गणमान्य लोगों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज ने कहा कि गुरुद्वारे के भव्य प्रवेश द्वार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बाहर से आने वाली संगत को कई बार गुरुद्वारे तक पहुंचने में परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन ने महापौर विकास शर्मा के समक्ष भव्य द्वार निर्माण की मांग रखी थी, जिसे उन्होंने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने की पहल की। उन्होंने बताया कि महापौर के समक्ष मांग रखने के बाद महज 10-15 दिनों के भीतर भव्य द्वार का डिजाइन तैयार होकर उनके पास पहुंच गया।

महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज ने महापौर विकास शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि महापौर एक जनसेवक के रूप में शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नीलकंठ धाम के महंत के रूप में भी धर्म एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापौर के प्रयासों से शहर में त्रिशूल चौक, डमरू चौक, श्रीराम पार्क और शिव कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सामने आई हैं। ये योजनाएं शहर के विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि महापौर केवल शहर को चमकाने का कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी संवारने और उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भी महापौर बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं और धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा अपने नाम को सार्थक करते हुए शहर के विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। गुरुद्वारे के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी इसी सकारात्मक पहल का हिस्सा है, जिससे आने वाली संगत को सुविधा मिलेगी और गुरुद्वारे की भव्यता में भी वृद्धि होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायती निर्मला अखाड़ा के मुखिया महंत संत जगजीत सिंह जी शास्त्री, स्वामी डॉ. हरिहरानंद जी, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, विशाल खेड़ा, हरविंदर सिंह हरजी, पारस चुघ, आशु गुंबर, बिन्नी चुघ, जितेंद्र संधू, कुलवीर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधन, संगत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण