विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज रुद्रपुर अभिनन्दन कार्यक्रम मे आये प्रदेश के मुख्यमंत्री का विधायक शिव अरोरा ने गरमजोशी से स्वागत किया। वही रुद्रपुर के विकास को लेकर 6 मांगो संबधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक शिव अरोरा द्वारा सौपा गया।
जिसमे विधायक ने नजूल भूमि पर बसे निर्धन परिवारों को नजूल भूमि का मालिकाना हक मिला है लेकिन उनको अपने भूमि की रजिस्ट्री करने लगभग एक लाख स्टम्प ड्यूटी चार्ज निशुल्क करने का आग्रह किया ।

उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित रामपुर रोड पर कुमाऊ का प्रवेश द्वार व इंद्रा चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण जोकि मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल है दोनों कार्य को करवाया जाये जिससे रुद्रपुर इंद्रा चौक डीडी चौक पर लगाने वाला जाम से निजाद मिल सके।

वही विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर की एक महत्वपूर्ण जरूरत जो विगत 70 साल से रुद्रपुर मे कोई नया इंटर कॉलेज का निर्माण नहीं हुआ, जो ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र मे प्रस्तावित है उसके निर्माण कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करे।

विधायक ने गाँधी पार्क के जहाँ आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसमे सुंदर पार्क के रूप मे विकसित किया जाये।

विधायक ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित मोदी मैदान स्टेडियम व इनडोर ऑडिटोरियम जोकि मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल है उसके निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाये।
विधायक ने मेडिकल कॉलेज जिसका निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण करवा का आग्रह किया।

विधायक शिव अरोरा ने आशा व्यक्त की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उक्त सभी मांगो को संज्ञान लेकर सभी कार्यों को जल्द करवायेगे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशा तस्करों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

धामी सरकार के तीन साल में जनता का हुआ बुरा हालः गावा कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता में गिनाई धामी सरकार नाकामियां