विधायक शिव अरोरा ने फाजलपुर मेहरौला के तराई बिहार में सीसी मार्ग के निर्माण कार्य की फीता काटकर की शुरुआत विधायक बोले रुद्रपुर में कोई क्षेत्र नहीं रहेगा विकास से अछूता

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

विधायक शिव अरोरा ने फाजलपुर मेहरौला के तराई बिहार में सीसी मार्ग के निर्माण कार्य की फीता काटकर की शुरुआत
विधायक बोले रुद्रपुर में कोई क्षेत्र नहीं रहेगा विकास से अछूता

रुद्रपुर। फाजलपुर मेहरौला वार्ड न. 25 के तराई बिहार क्षेत्र में देवेंद्र रस्तोगी के घर से विराट मेडिकल तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग जो 26 वर्षो से खस्ता हाल में था,जिसको जिला योजना से स्वीकृत करवा कर सीसी मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारम्भ।
विधायक शिव अरोरा बोले यह तराई बिहार का सम्पर्क मार्ग जहाँ बरसात के बाद 4 फिट तक पानी खड़ा हों जाता था महिला बच्चे इस रोड पर निकल नहीं सकते थे जिसका 26 वर्ष बाद निर्माण कार्य हमने आरम्भ करवाया है, निश्चित रूप से इसके बनने से वो खस्ता हाल रोड से आये दिन हों रही समस्या से निजाद मिलेगी।
वही तराई बिहार पहुंचते ही विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद विधायक शिव अरोरा ने एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा हमने विकास कार्यों के क्रम को जारी रखते हुऐ लगातार विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे है हमने बहुत कम समय में 48 किलोमीटर तक के कार्य रुद्रपुर विधानसभा में करवाये है जिसमे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में ऐसी ऐसी सड़को के निर्माण कार्य करवाये है कई दशक से नहीं बने थे,
विधायक बोले हमारी सोच काम को आगे बढ़ाने की है हम सबको साथ लेकर रुद्रपुर क्षेत्र के चारो तरफ विकास कार्यों को तेजी गति से करने का प्रयास किया है,निश्चित रूप से इस मार्ग की मांग स्थानीय लोगो द्वारा लम्बे समय से थी अब यहाँ के लोगो को सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही राहत मिलेगी।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, पूर्व पार्षद सुशील यादव, तरुण दत्ता, प्रसादी लाल कोली, प्रीत ग्रोवर, अनमोल विर्क, धर्म सिंह कोली, रामकिशन कोली, नीलकंत, विपिन कोली, विक्की वाल्मीकि, चंचल यादव,मयंक कक्कड़,अनिल कुमार, अशोक गंगवार, ममता श्रीवास्तव, मीना शर्मा, जमुना, सोनम, ऋषिपाल राघव, तेजराम गंगवार, वंदना, रेखा रानी, मंजू पाल, तारा देवी, सरोज पाल, बूटा सिंह, त्रिलोक कोली, रोहित मित्तल, चंद्रपाल कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

आर.ए.एन किड्स स्कूल के प्रांगण में क्लास एफ 2 (L.K.G.) और एफ 3 (U.K.G.) का एनुअल बोनांजा ‘रिश्ते’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।