ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा  के आदेशानुसार  अमर इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर में साईबर क्राइम प्रकोष्ठ ऊधम सिंह नगर द्वारा एक विशेष साईबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को साईबर अपराध के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे:
ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय।
पासवर्ड सुरक्षा और OTP का सुरक्षित उपयोग।
सोशल मीडिया पर सतर्कता।
साईबर बुलिंग / साईबर स्टॉकिंग/ साईबर ग्रूमिंग और उससे निपटने के तरीके।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने व शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया।
साईबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी / कर्मचारीगणों ने छात्रों और शिक्षकों को सरल और प्रभावशाली तरीके से यह समझाया कि डिजिटल युग में सतर्क रहना क्यों जरूरी है।
सभी को यह सलाह दी गई कि वे किसी भी ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें, अपने निजी डेटा को सुरक्षित रखें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस अपने नागरिकों से अपील करती है कि वे जागरूक बनें और किसी भी प्रकार के साईबर अपराध का शिकार होने से बचें।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

विधायक शिव अरोरा ने फाजलपुर मेहरौला के तराई बिहार में सीसी मार्ग के निर्माण कार्य की फीता काटकर की शुरुआत विधायक बोले रुद्रपुर में कोई क्षेत्र नहीं रहेगा विकास से अछूता

सामाजिक संस्थाऐं शिक्षा , स्वास्थ्य जैसे आयामों में निरन्तर करती है सहयोग -ऋतु खण्डूडी भूषण