वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन
मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु, रोकथामा अवैध मादक प्रदार्थ व रोकथाम जुर्म जरायम के तहत 02 अभियुक्तो को आर्म्स अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गिरफ्तार उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम के वास्ते देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु में अंदर इलाका थाना क्षेत्र में रवाना होकर मोदी मैदान होते हुए पंचवटी कॉलौनी पहुंचे पंचवटी कॉलौनी के गेट के पास दो लड़के पुलिस टीम को देखकर अन्दर सामने बिल्डिंग की ओर भाग गये। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों लड़कों को भागने का मौका दिये बगैर मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों लड़कों से बारी-बारी नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम. रोहित वाल्मिकी पुत्र राजेश निवासी- शिवनगर, आंगनवाड़ी के पास, कोतवाली ट्रांजिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 18 वर्ष, व दूसरे ने अपना नाम ध्रुव उर्फ पुलपुलिया पुत्र बिरजू सागर निवासी शिवनगर, कोतवाली ट्रांजिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 18 वर्ष बताया शक होने पर पकड़े गये दोनों व्यक्तियों की बारी-बारी जामा तलाशी ली गयी तो ध्रुव उपरोक्त के पेन्ट की जेब से एक अदद नुकिला चाकू व रोहित उपरोक्त के कमर में पेन्ट के अन्दर से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद हुआ जिनसे पूछताछ की गयी बताया की यह हमने अपनी सुरक्षा के लिए रखा हैं अभियुक्त गणो का यह जुर्म धारा 3/4/25 आर्म्स अधिनियम तहत कारण बताकर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0सं0 327/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं.
गिरफ्तार अभियुक्तगण
- रोहित वाल्मिकी पुत्र राजेश निवासी- शिवनगर, आंगनवाड़ी के पास, कोतवाली ट्रांजिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 18 वर्ष,
- नाम ध्रुव उर्फ पुलपुलिया पुत्र बिरजू सागर निवासी शिवनगर, कोतवाली ट्रांजिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 18 वर्ष
पुलिस टीम
- उ0नि0 मनोज कुमार
- हे0कानि0 अनिल कुमार
- कानि0 दीपक जोशी
